आंखों में सजा कर
भविष्य के सुनहरे पल,
मन उड़ चला है दूर कहीं
क्षितिज के उस पार,
है बसा जहाँ बस सपनों का संसार।
इस जहाँ के कटुतम सत्यों,
कड़वे यथार्थों को भूल कर,
दो पल को आशा का संचार कर
पकड़ लेना चाहता है इस तथ्य को
जो सत्य नहीं कल्पना है,
इस मन की यही विडम्बना है.....
जो है यथार्थ,
उसके कड़वे, तीखे दुखित आवरण के पीछे
छिपे सुख को नहीं खोज पाता है,
खुशियों की तलाश में बस
सपनों को ही सजाता है।
भोर की पहली किरण से लेकर
रात की उजियारी चाँदनी तक
सह कर हर गम,
रोती आंखों के सहारे मुस्कुरा कर
जीना चाहता है अगले दिन के लिए,
कुछ पाना चाहता है अपने कल के लिए।
आह....! पर क्या करे ये मन
जिसे इस जीवन में
पग-पग पर मिल रहा है
दुःख, करुणा, अपमान तिरस्कार,
झूठी आँखों और बातों का संसार।
नहीं समर्थ है आज वह
तोड़ कर.....
इस स्वार्थपरक संसार के
कटुतम आवरण को,
पा सके इस जीवन के गर्भ में छिपे
खुशियों के खजाने को।
शायद तभी...
जो अप्राप्य है
इस जीवन में,
इस संसार में,
उसे सपनों की दुनिया में,
कल्पना के लोक में संवारता है,
मन को दूर
क्षितिज के पार ले जाकर
कल्पनातीत, क्षणभंगुर खुशियों के सहारे हंसाता है.....
भले ही एक झटके में
बिखर जाए यह सपनों का संसार,
टूट जाए
यथार्थ और कल्पना के बीच
आशा का संचार।
लेकिन मन तो प्राप्त कर लेता है
मनमाफिक संसार....
दुखते क्षणों के बीच सुखों का अहसास।
Showing posts with label 46- सुखों का अहसास. Show all posts
Showing posts with label 46- सुखों का अहसास. Show all posts
Subscribe to:
Posts (Atom)
संग्रह की समस्त कवितायेँ
01 - मेरा भारत महान
02 - रहस्य जीवन का
03 - भूख
04 - इच्छाएँ
05 - बचपन की बेबसी
06 - सत्यता
07 - श्मशान
08 - कुदरत की रचना
09 - नारी के विविध रूप
10 - मानव
11 - याद तुम्हारी
12 - मानवता की आस में
13 - ऐ दिल कहीं और चलें
14 - अकाट्य सत्य
15 - कोई अपना न निकला
16 - उस प्यारे से बचपन में
17 - मेरा अस्तित्व
18 - मजबूरी
19 - डर आतंक का
20 - मौत किसकी
21 - जीवन सफर
22 - नारी
23 - सुनसान शहर की चीख
24 - एक ज़िन्दगी यह भी
25 - पिसता बचपन
26 - ग़मों का साया
27 - खामोशी
28 - तुम महसूस तो करो
29 - अपने भीतर से
30 - फूलों सा जीवन
31 - सत्य में असत्य
32 - स्वार्थमय सोच
33 - पत्र
34 - मानव-विकास
35 - यही नियति है?
36 - अंधानुकरण
37 - अन्तर
38 - वृद्धावस्था
39- जीवन-चक्र
40- आज का युवा
41-करो निश्चय
42- ज़िन्दगी के लिए
43- घर
44- अनुभूति
45- कलम की यात्रा
46- सुखों का अहसास
47- कहाँ आ गए हैं
48- किससे कहें...
49- आने वाले कल के लिए
50- तुम्हारा अहसास
51- दिल के करीब
कविता संग्रह